हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने साल 2022 के छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट को शेयर किया हैं। इस बार लिस्ट बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार स्टारप्लस के सीरियल ने दर्शकों को निराश किया हैं | आइए जानते है इस हफ्ते की टीआरपी में किस सीरियल ने बाजी मारी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
सब टीवी का शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने इस बार बाजी मार ली हैं। इस बार शो को नंबर वन का ताज मिला है। आपको बता दे कि तारक मेहता का शो बीते 6 हफ्तों से ‘नंबर वन पर अपनी पोजीशन बनाए रखी हैं।

अनुपमा (Anupamaa)
स्टारप्लस का सबसे ज्यादा पसंद किया जानेवाला शो अनुपमा इस बार भी 2 नंबर पर हैं। इस शो का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को खुश करने में नाकामयाब साबित हो रहा हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ जेठालाल के चार्म के आगे फीका पड़ने लगा है।

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)
वही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को दर्शकों का प्यार लगातार मिलता ही जा रहा हैं। इस बार भी कॉमेडियन का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। ‘द कपिल शर्मा शो’ इस बार भी टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 की पोजिशन पर टस से मस नहीं हुआ है।

भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi)
सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ ने इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं और ऐसे में इस शो ने इस बार 4 नंबर पर अपना धाबा जमाया हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
स्टारप्लस का दूसरा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का ट्रैक इस वक़्त दर्शकों को बेहद एंटरटेन कर रहा हैं। ऐसे में इस शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा हैं। इस बार इस शो ने अपनी पोसिटिन 5 नंबर पर बनाई हैं।

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
ज़ी टीवी का सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ को इस बार 6 पोजीशन मिला हैं।

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ बीते हफ्ते नंबर 9 पर था। लेकिन इस बार सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ ने बाजी मारी और इस बार इस शो को 7 नंबर पोजिशन हासिल की है।

ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ अब धीरे धीरे अपनी जगह टॉप 10 में बनाना शुरू कर दिया हैं। इस बार यह शो 8 नंबर पर हैं टीआरपी लिस्ट में।

इमली (Imlie)
सीरियल ‘इमली’ इस बार दर्शकों को खुश करने से चूक गई हैं। टीआरपी रेटिंग्स के मामले में इमली में भरी गिरावट देखने को मिली हैं। शो इस बार नंबर 9 पर पहुंच गया हैं | लगता है कि फैंस को नए आदित्य को देखने में जरा भी दिलचस्पी नहीं है।

उडारियां (Udaariyaan)
वही सीरियल ‘उडारियां’ ने काफी समय बाद अब टीआरपी लिस्ट में अपनी वापसी की है। आते ही सीरियल ‘उडारियां’ ने आते ही नंबर 10 को हथिया लिया है।











