बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस फिल्म से दर्शकों को ढेर साड़ी उम्मीदें हैं। वही इस फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस में एक अलग क्रेज पैदा किया हैं। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ से एक गाना रिलीज हो चुका हैं। वही आपको बता दे कि इस गाने का नाम ‘मिस हैरान’ हैं। इस फिल्म टाइगर श्रॉफ बतौर सिंगर भी डेब्यू कर रहे हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इस गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने कम्पोज किया है। बता दें कि इस गाने में टाइगर के साथ तारा सुतारिया भी दिखाई दे रही हैं।
यह गाना एक पेप्पी सॉन्ग हैं जो आपको अपने बीट्स पर थिरकने पर मजबूर कर देगी। यह गाना सुनने में बेहद ही कमाल का हैं। वही इसका पिक्चराइजेशन भी डिजिटलाइज्ड सेट पर किया गया है। आपको बता दे कि हीरोपंती 2 गाना ‘मिस हैरान’ इसे एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस तारा सुतारिया पर बनाया गया है। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी और फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने की है।


टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ईद के खास मौके पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।










