/जानें आखिर क्यों मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, कहा- बिना सोचे समझे कुछ भी….
जानें आखिर क्यों मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, कहा- बिना सोचे समझे कुछ भी....

जानें आखिर क्यों मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, कहा- बिना सोचे समझे कुछ भी….

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला वैसे काफी फेमस हैं। अक्सर उनके फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस – मॉडल उर्वशी रौतेला की गर्दन पर एक निशान नजर आ रहा था। इस निशान को देखकर लोगों ने ऐसा कयास लगाया की यह एक लव बाइट है।

आपको बता दे कि पापाराजी और उर्वशी के फैन पेजों पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया गया था। इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट कर इस निशान को लव बाइट बताया। अब ऑडियंस द्वारा ऐसे उलटे सीधे कमेंट्स और मीडिया रिपोर्ट्स को देखकर उर्वशी रौतेला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अब उन्होंने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है।


आपको बता दे कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसी एक खबर को ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा, ‘घटिया। यह मेरी रेड लिपस्टिक है जो मेरे मास्क की वजह से फैल गई है। रेड लिप्स को मेनटेन करना बहुत मुश्किल होता है, किसी लड़की से पूछकर देखो। यकीन नहीं होता कि वो किसी की इमेज खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। खासकर कि लड़कियों की इमेज।’


अपनी इसी पोस्ट में उर्वशी रौतेला ने आगे लिखा, ‘अपने फायदे के लिए फर्जी खबरें लगाने के बजाए आप लोग मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते हैं।’ इस पोस्ट से साफ़ पता चलता हैं कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बेहद गुस्सा हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के जिस वायरल वीडियो पर यह हंगामा हुआ हैं उस वीडियो में वह रेड कलर की ड्रेस और ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आई थीं। वही अपने मेकउप लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी जिसके मास्क की वजह से फैलने की बात उर्वशी कह रही हैं।