बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सिंघम अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ ने सिनेमाघरों में 25 फरवरी को दस्तक दिया हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। वही आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बॉक्स ऑफिस पर तो झंडे गाड़ ही रही है। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वैसे आपको बता दे कि गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म ने महज अपने रिलीज के चार दिन में 47.31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और पांचवे दिन यह 50 करोड़ आराम से कमा ही लेगी।
वैसे आलिया भट्ट की फिल्म को हर तरफ से तो अच्छा बताया जा रहा है लेकिन फिर भी लोग एक इंसान के रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हर तरफ से इस फिल्म को लेकर रिस्पॉन्स आ रहा हैं | लेकिन लोग बस बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के रिस्पॉन्स का वेट कर रहे हैं। बता दे कि एक्टर रणबीर कपूर ने कहीं भी गंगूबाई काठियावाड़ी के बारे में बात नहीं की है तो क्या ये मान लिया जाए एक्टर ने अभी तक ये फिल्म ही नहीं देखी है।
वही आपको बता दे कि रिसेंटली जब एक्ट्रेस आलिया को पापाराजी ने फिल्म के प्रमोशन के वक़्त स्पॉट किया और उनसे यह सवाल किया था कि रणबीर कपूर का क्या रियेक्शन था गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म देखने के बाद और अभी तब रणबीर कपूर ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बारे में क्यों नहीं बोला है? तो इस पर अदाकारा आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर कपूर जरूर उनका रियेक्शन देंगे। अपनी बात में एक्ट्रेस आलिया ने कहा, ”सबको रणबीर का ही रिस्पॉन्स चाहिए, लेकिन वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इसलिए वह अपने रिस्पॉन्स के बारे में बात नहीं कर पाएंगे।” यही नहीं बल्कि अदाकारा आलिया ने पापाराजी को यह कहा कि जब वह उनसे मिलें तो खुद ही पूछ लें।

आपको बता दे कि रणबीर कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी चल रहे हैं। जल्द ही रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बड़े ही बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म एनिमल की भी शूटिंग करेंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग की वजह से वो एनिमल को टाइम नहीं दे पाए हैं। उनकी वजह से इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।










