Sushant Singh Rajput Biopic: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कियारा अडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इस फिल्म का प्रमोशन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वही जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही थी, तभी मीडिया से उनके लिए कई सवाल आये। ऐसे में आपको बता दे कि एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni: The Untold Story) में उनके को-स्टार रहे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में अपने राय रखी हैं | सुशांत सिंह राजपूत पर खुलकर बोली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी |आपको बता दे कि एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने यह बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से कहा था कि कोई उन पर बायोपिक बनाएगा।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के और फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के औरंगाबाद में अपनी शूटिंग के बाद उन्होंने पूरी रात जागने का फैसला किया क्योंकि अगली सुबह उनकी फ्लाइट थी। इस दौरान एक्ट्रेस कियारा उस वक़्त दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कियारा से अपनी जर्नी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ‘धोनी’ का किरदार हासिल किया और उस वक़्त यह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पीछे एक बैकग्राउंड डांसर थे। इसके अलावा आपको बता दे कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कियारा को उस वक़्त अपनी इंजीनियरिंग लाइफ के बारे में भी खुलासा किया था। कियारा ने यह खुलासा किया कि तब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने जीवन और लोगों के बारे में काफी उत्सुक थे और बहुत प्रेरित भी रहते और करते थे। ऐसे में जब कियारा ने सुशांत की पूरी जर्नी के बारें में सूना तो उनसे कहा कि एक दिन कोई ना कोई आप पर बायोपिक जरूर ही बनाएगा।
वही अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी जल्द ही अनीस बज्मी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इस धमाकेदार फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और राजपाल यादव भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं दूसरी ओर कियारा जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी।










