साउथ की फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के सर चढ़कर बोलता हैं। वही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से होता हैं। वही आपको बता दे कि 14 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग एंड मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ एक्टर यश (Yash), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) स्टारर केजीएफ 2 (KGF 2) के लिए फैन्स सुपर एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया हैं | ऐसे में बाहुबली, केजीएफ, पुष्पा और आरआरआर की सक्सेस के बाद इस फिल्म से दर्शकों को खूब उम्मीदें हैं। वही इस फिल्म से ट्रेड एनालिस्ट्स को भी काफी उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार कमाई करेगी। उम्मीद के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 पहले दिन ही 90 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
वही अब एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के लिए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा, ‘फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का हिंदी वर्जन पहले ही दिन करीब 30-33 करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है। वही अगर इस फिल्म के और भाषाओं में रिलीज के वर्जन्स यानी तेलुगू, तमिल और कन्नड़ का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जोड़ लें तो पहले दिन ग्रॉस कलेक्शन 90 करोड़ रुपये हो सकता है।’ ऐसे में यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 अपने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच सकती है।



वही इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने साउथ फिल्मों की पैन इंडिया सक्सेस पर कहा, ‘इसका यश की फिल्म केजीएफ 2 को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा, क्योंकि इसकी वजह से लोग सिनेमाघर तक पहुंच रहे हैं। साउथ की हालिया रिलीज फिल्म आरआरआर के बाद लोगों की साउथ की फिल्मों से उम्मीद बढ़ गई है। पुष्पा और आरआरआर के बाद केजीएफ चैप्टर 2 एक ओर पैन इंडिया फिल्म है साउथ की, जिसका बेशक फायदा मिलेगा।’










