/‘एक विलेन रिटर्न्स’ फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने बढ़ाई अपनी फीस !
'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने बढ़ाई अपनी फीस !

‘एक विलेन रिटर्न्स’ फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने बढ़ाई अपनी फीस !

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी दमदार फिल्मों के लिए काफी जाने जाते हैं। अक्सर जॉन अब्राहम जबरदस्त और एक्शन फिल्में देते हैं। उनकी लास्ट  फिल्म सत्यमेव जयते 2 को दर्शकों द्वारा कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। मगर इसका असर उनकी पॉपुलैरिटी पर बिलकुल नहीं हुई। आज भी एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों के लिए अपनी फीस अच्छी खासी लेते हैं।

वही अब एक्टर जॉन अब्राहम अपनी नेक्स्ट फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक आपको बता दे कि अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के लिए जॉन अब्राहम ने 21 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वही जॉन, शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान के लिए वह 20 करोड़ रुपये की फीस ले चुके हैं। 

Bollywood News | Ek Villain Returns: John Abraham, Arjun Kapoor Film is All  Set to Hit Theatres on February 11, 2022 | 🎥 LatestLY

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ”एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फीस लगातार बढ़ाते ही जा रहे हैं। जॉन अब्राहम ने फिल्म बाटला हाउस के लिए फिल्म सत्यमेव जयते 2 से ज्यादा फीस ली थी, लेकिन फिर सत्यमेव जयते 2 के लिए उन्होंने अपनी भी फीस बढ़ाई। इसके अलावा शाहरुख़ खान की पठान के लिए भी उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई थी और अब एक विलेन रिटर्न्स की फीस पठान से भी ज्यादा है। बीते तीन साल में जॉन की फीस 7 करोड़ से 21 करोड़ रुपये पहुंच गई है।”

John Abraham wraps up ek villain returns directed by mohit suri pr - जॉन  अब्राहम ने पूरी की Ek Villain Returns की शूटिंग, नफरत के बावजूद एक्टर ने  किया काम – News18 हिंदी

वही आपको बता दे कि एक्टर जॉन अब्राहम ने अब तक जिन भी फिल्मों में अपनी फीस बढ़ाई है यानी पठान और एक विलेन रिटर्न्स, वो दोनों ही फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में जॉन के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाले हैं।