बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी एक्शन फिल्मों के लिए काफी जाने जाते हैं। वही अब जॉन अब्राहम के फैंन्स और उनकी एक्शन फिल्मों को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म ‘अटैक‘ (Attack) को लेकर एक खबर सामने आई हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर सोमवार यानी 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब उनके फैंन्स के बिच एक्ससाइटमेंट काफी बढ़ गई हैं।
बॉलिवूड एक्टर जॉन अब्राहम ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी की उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अटैक’ 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी।
आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने रविवार को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘अटैक’ का एक पोस्टर शेयर किया है। अटैक फिल्म के इस पोस्टर में जॉन अब्राहम अपने दोनों हाथों में बंदूक पकड़कर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने पोस्टर ने कैप्शन लिखा है, ‘अटैक के लिए तैयार रहिए। ट्रेलर कल आएगा। अटैक पार्ट 1 दुनियाभर के सिनेमाघरो में 1 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने जा रही है।’

बता दे कि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ की कहानी की बात करें तो वह एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक भीषण बम-विस्फोट से बचने के बाद भारत का पहला सुपर-सोल्जर बनाया जाता है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडेज जॉन अब्राहम की लव इंटरेस्ट बनी हुई हैं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म पहले 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म को लक्ष्यराज आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को पेन स्टूडियो और अजय कपूर के साथ जॉन अब्राहम ने भी प्रोड्यूस किया है। वही जल्द ही जॉन अब्राहम ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘पठान’ और’ तेहरान’ जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।










