/क्या कोरोना पॉजिटिव हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ? इस पोस्ट से फैंन्स को दिया इशारा
क्या कोरोना पॉजिटिव हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ? इस पोस्ट से फैंन्स को दिया इशारा

क्या कोरोना पॉजिटिव हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ? इस पोस्ट से फैंन्स को दिया इशारा

Spread the love

एक बार फिर कोरोना के तीसरी लहर ने भारत में तेजी से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। भारत में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने आम लोगो के साथ साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बिच टीवी से लेकर सिनेमा तक हर कोई इस वारयस से ग्रसित होने की सूचना दे रहा है। इसी बिच बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक ने एक पोस्ट शेयर कर फैंन्स के बिच खलबली मचा दी हैं। उनके इस पोस्ट से फैंन्स यही अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद वह भी इस वायरस की चपेट में आई हैं।

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने हालही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लाल-बैंगनी कलर की आउटफिट पहनी है। इस अमेजिंग ऑउटफिट में अदाकारा बेहद हसीन दिख रही हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रुबीना ने इस बात का खुलासा किया कि कोविड की तीसरी लहर ने उनके हेल्थ को भी काफी प्रभावित किया हैं। रुबीना के इस पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि शायद रुबीना एक बार फिर COVID-19 पॉजिटिव हो गई थीं।

रुबीना दिलाइक ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कोरोना की तीसरी लहर ने मेरे हेल्थ को फिर से कुचल दिया हैं, लेकिन अब वापस पाने की मेरी भावना को कुचल नहीं सका … इसलिए मैं हमेशा अपनी छोटी छोटी जीत का जश्न हमेशा मनाती हूं और यही मेरे जीवन को इतना प्यारा बनाता है” इसके आगे उन्होंने लिखा “Ps: मैं पूरी तरह से ठीक हो गई हूं!”