/Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड Saba Azad संग जल्द करेंगे दूसरी शादी, ऐसे कर रहे हैं तैयारियां
Hrithik Roshan will marry his girlfriend Saba Azad soon, this is how he is preparing

Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड Saba Azad संग जल्द करेंगे दूसरी शादी, ऐसे कर रहे हैं तैयारियां

Spread the love

Hrithik Roshan-Saba Azad Wedding: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 49वा जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाइयां ही बधाइयां दे रहा है। एक्टर ऋतिक रोशन ने आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा से दर्शकों को काफी इंटरटेन किया है। वही इन दिनों वह बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। बता दे कि ऋतिक रोशन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों एक्टर सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं और अब खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी भी करने वाले हैं।

दरअसल बता दे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा किया गया है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं और काफी शानदार बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। ऐसे में अब यह दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने का प्लान कर रहे हैं और दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी के लिए हम ही की बढ़ती है। हाल ही में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा और अपने बच्चों के साथ छुट्टियां इंजॉय करने गए थे ।

वैसे अगर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) के शादी के बारे में बात करें तो वह फिलहाल जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इस साल के अंत तक वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर काफी बिजी हैं। ऐसे में एक्टर ऋतिक रोशन अपने सारे काम खत्म करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगे। हालांकि अभी वो एक दूसरे के साथ और समय बिताना चाहते हैं। मगर कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी कर सकते हैं। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होने वाले हैं। वैसे आपको बता दे कि एक्टर ऋतिक रोशन ने 20 दिसंबर 2000 में बेंगलुरु में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे रिहान और रिदान है।

यह भी पढ़ें: SHAH RUKH KHAN की PATHAAN के जबरदस्त ट्रेलर…