बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सिंगर एंड एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वही अब मुंबई एयरपोर्ट को एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक रोशन सबा आजाद का हाथ पकड़े नजर आए जिसके बाद फैंन्स यह कयास लगा रहे है कि सच में कही ऋतिक रोशन सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं। अब ऐसे में दोनों के अफेयर को लेकर उनके चाहने वाले कंफर्म हो चुके हैं।
आपको बता दे कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं | वही अब इस वायरल वीडियो में आप भी यह देख सकते हैं कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर एक्ट्रेस सबा आजाद मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दे रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल यह तय हो गया है कि अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को इन दिनों डेट कर रहे हैं।
दरअसल आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद को कई बार एक साथ कई मौकों पर देखा गया है। वही अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का उनकी पहली पत्नी सुजैन खान के साथ साल 2014 में तलाक हो गया था। अपनी पहली पत्नी सुजैन के साथ तलाक के बाद अब एक्टर ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में है। उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों जल्दी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।










