/Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: सई पर इस कदर भड़की भवानी की दिखाया चौहान हाउस से बाहर का रास्ता
Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: सई पर इस कदर भड़की भवानी की दिखाया चौहान हाउस से बाहर का रास्ता

Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: सई पर इस कदर भड़की भवानी की दिखाया चौहान हाउस से बाहर का रास्ता

Spread the love

स्टारप्लस का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में इन दिनों कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस सीरियल में फ़िलहाल सई, विराट और अपने बीच सब कुछ ठीक करने की काफी कोशिश करती नजर आ रही है। लेकिन जब भी वह विराट के साथ सब ठीक करने की सोचती है वैसे ही यह सब बात और भी उलझती जा रही है। सई से खफा विराट डीआईजी सर से उसका ट्रांसफर नागपुर करने के लिए कहता है। यह बात सई को तोड़ देती हैं और वह विराट को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी एक भी नहीं सुनता हैं। 

वही अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में नया धमाका होगा। इस सीरियल के आनेवाले एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि अश्विनी, सई पर काफी गुस्सा हो जाती है। ऐसे में भवानी विराट के घर छोड़ने के फैसले पर सई को ही दोषी ठहराती है। चौहान हाउस में गुस्से से लाल अश्विनी चिल्लाती है कि उसका बेटा विराट सर और सिर्फ सई की वजह से अपना जॉब ट्रांसफर ले रहा है और सिर्फ सईं के कारण विराट उससे दूर जा रहा है। तभी भवानी भी गुस्से म करिश्मा से सई का बैग और सामान लाने के लिए और उसे घर से बाहर निकालने के लिए कहती है। 

ऐसे में इस दौरान सई चौहान परिवार को यह बात समझाती है कि उन्हें विराट को समझाना होगा कि उनका ट्रांसफर लेने का फैसला बेहद गलत है। तभी अचानक विराट के कंधे में काफी दर्द उठता है फिर जिसके बाद सई इसके लिए डॉक्टर को बुलाती है। तभी पाखी, विराट को देखने के लिए उसके कमरे में जाती है, पर सम्राट उसे वहां जाने से साफ़ मना करता है। लेकिन पाखी अपने जिद पर अड़ी रहती हैं। जिसके बाद सम्राट उसका हाथ पकड़कर उसे रोकता हैं। वही विराट का दर्द बढ़ता जाते है. सनी डॉक्टर खोजता है लेकिन उस टाइम सब बिजी रहते है. सनी बताता है कि विराट को फिजियोथेरेपी की जरूरत है. साई का कहना है कि वह विराट की फिजियोथेरेपी कर सकती है, लेकिन अश्विनी इसके लिए मना कर देती है .