साउथ की सुपरस्टार और फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवूड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी फिल्म में अपने अदाकारी के लिए एक्ट्रेस करोड़ो रुपए की मोती रकम वसूलती हैं। वही अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने अदाकारी और हुस्न के जलवे बॉलीवुड में भी दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फॅमिली मैन’ के ब्लॉकबस्टर होने की बाद अदाकारा ने पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म यशोदा को साइन किया हैं। इससे पहले एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपने बोल्ड डांस नंबर के जरिए भी दर्शकों को दीवाना कर चुकी है। ऐसे में अब सुनने में आया है कि सॉन्ग ‘उ अंटावा’ के बंपर सक्सेस और ‘द फैमिली मैन 2’ से मिले फेम के बाद अदाकारा ने अपनी फीस बढ़ा दी है। वैसे सामंथा रुथ प्रभु की फैन फॉलोविंग में इजाफा भी हुआ हैं।

वही अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म यशोदा के लिए भारी भरकम फीस वसूली है। बता दे कि इससे पहले एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये फीस के तौर पर चार्ज करती वसूलती थी। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सिर्फ एक गाने ‘ऊ अंटावा’ के लिए एक्ट्रेस ने 1.5 करोड़ रुपये की मोटी फीस मेकर्स से वसूली थी। वही अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा के लिए एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फीस में इजाफा करते हुए सीधा 1 करोड़ रुपये फीस बढा दी है। वही अब आपको बता दे कि फलम ‘यशोदा’ के लिए एक्ट्रेस पूरे 3 करोड़ रुपये चार्ज कर रही है। इसके साथ ही वो तेलुगु सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी मानी जा रही है।

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म एक्ट्रेस मेन लीड करेक्टर प्ले करते हुए नजर आएँगी | वही यशोदा जिसमें अदाकारा लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा हैं। सामंथा की फिल्म यशोदा के डायरेक्टर हरिश शंकर और हरिश नारायण हैं। वही यह फिल्म 5 अलग भाषाओं में तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने की तैयारी हैं।











