/कॉमेडियन भारती सिंह ने मीडिया को दिखाया अपने बेटे की पहली झलक
कॉमेडियन भारती सिंह ने मीडिया को दिखाया अपने बेटे की पहली झलक

कॉमेडियन भारती सिंह ने मीडिया को दिखाया अपने बेटे की पहली झलक

Spread the love

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया के घर एक नन्हे ने जन्म लिया। बीते 3 अप्रैल को भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को खुद पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। ऐसे में इस खबर को सुन जहां सब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को बधाई देते नहीं थके वही हर कोई उनके बेटे की एक झलक के लिए बेकरार हैं। वहीं, अब आपको बता दे कि कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं।

दरअसल आपको बता दे कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से निकलते हुए देखा गया जिसके बाद इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो लग गई। वही हर्ष और भारती ने पपराजियों को जमकर पोज दिए हैं। आपको बता दे कि हर्ष लिंबाचिया ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा है। वहीं, भारती सिंह उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही है।

भारती और हर्ष की तस्वीरें वायरल
हर्ष लिंबाचिया की गोद में बच्चा
भारती और हर्ष के साथ बेटा
भारती सिंह को 3 अप्रैल को बनी मां
भारती और हर्ष ने साल 2017 में की शादी

इस बच्चे की आने की ख़ुशी भारती और हर्ष के चेहरे पर साफ़ देखने को मिला। बता दे कि कॉमेडियन भारती सिंह को अपने पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे के साथ एक ही फ्रेम में में देखा गया। तीनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। दरअसल आपको बता दे कि कॉमेडियन भारती सिंह ने बीते रविवार को बेटे को जन्म दिया था।