बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा अक्सर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ से जुड़ी बातें हमेशा शेयर करती रहती हैं। वही अब एक्ट्रेस सोनम ने आज फैंस के साथ बड़ी खूशखबरी शेयर की है, जिसके बाद फैंस उन्हें शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। दरअसल आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ आज अपनी मां बनने की खुशी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेबी बंप की फोटोज भी शेयर की हैं।
सोनम कपूर के उनके मां बनने के खुलासे ने सोशल मीडिया पर तूफान सा ला दिया। ऐसे में फैंन्स उन्हें कॉन्ग्रैट्युलेट करते नहीं थक रहे हैं। वही उनके पति आनंद आहूजा भी इस फोटोशूट में दिखाई दिए हैं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की हैं उनमें वह काले रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही। इसी के साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति वह आनंद की गोद में सिर रखे हुए एक सोफे पर लेटी हैं। वही इस फोटो में उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा है और मुस्करा रही हैं। अपने प्रेगनेंसी की ख़ुशी की चमक उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती हैं।

वही इसके अलावा सोनम के पति आनंद उन्हें मुस्करा कर देखते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर के इस फोटो से फैंस की नजरें नहीं हट रही है। वही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने इन फोटो के कैप्शन में लिखा, चार हाथ। आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए। दो दिल आपके साथ। एक परिवार, जो आपको प्यार देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। कैप्शन के साथ उन्होंने दिल के इमोटिकॉन्स शेयर किए हैं।’
वही अगर एक्ट्रेस सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार अपने पापा अनिल कपूर के साथ एके वर्सेज एके में नजर आई थीं। इसके अलावा, वह उनकी अपकमिंग फिल्म शोम मखीजा की आगामी फिल्म ब्लाइंड में पूरब कोहली और विनय पाठक के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ब्लाइंड की रीमेक है।










