/बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता ने ली अंतिम सांस ! पिता के निधन से टूटी अदाकारा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता ने ली अंतिम सांस ! पिता के निधन से टूटी अदाकारा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता ने ली अंतिम सांस ! पिता के निधन से टूटी अदाकारा 

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने पिता को खो दिया हैं। रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह एक जाने माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। वही अब उनके निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर पसार दिया हैं | रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता को फेंफड़ों में दिक्कत थी। उनके रेस्पिरेटरी सिस्टम फेलियर होने की वजह रवि टंडन का शुक्रवार तड़के सुबह 3.45 निधन हुआ।

Raveena Tandon performs last rites of father Ravi Tandon | Entertainment  News,The Indian Express

अपने पिता की मौत की खबर ने अदाकारा रवीना टंडन को तोड़कर रख दिया हैं। ऐसे में अपने पिता को याद करते हुए अदाकारा ने उनके साथ एक पुराणी तस्वीर सोशल मीडिया पर की हैं।  इन तस्वीरों में रवीना अपने पिता के साथ अलग अलग जगहों और अलग अलग मौकों पर नजर आ रही हैं। दोनों का प्यार इन तस्वीरों में साफ देखने को मिल रहा हैं | 

रवीना टंडन ने अपने पापा के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, मैं कभी नहीं जाने दूंगी। लव यू पापा।” रवीना टंडन का यह कैप्शन किसी को भी इमोशनल कर देगा। वही अब बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके अलावा सेलेब्स रवीना का ढांढस बढ़ा रहे हैं। एक्ट्रेस जूही चावला ने रवि टंडन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ” रवीना आपको और आपके परिवार को हार्दिक संवेदना… उनकी आत्मा को शांति मिले… ओम शांति।” वही नीलम राजपूत ने उनके मौत पर दुख जताया है। इसके अलावा  इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स रवीना का दुख बांटने के लिए उनके घर भी पहुंचे हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर प्रोड्यूसर फराह खान और रिद्धिमा पंडित रवीना के घर के बाहर नजर आई हैं।

नहीं रहे फिल्म निर्देशक रवि टंडन, बेटी रवीना टंडन ने कहा- पापा आप हमेशा  मेरे साथ… - Daily News
Who was Raveena Tandon's father Ravi Tandon and what was his death reason?

वहीं अगर एक्ट्रेस रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अदाकारा साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ एक्टर यश लीड स्टार हैं। जबकि बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त विलेन का रोल निभा रहे हैं। यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में एक्ट्रेस रवीना देश की महिला प्रधानमंत्री के किरदार में दिखाई देंगी।

हालांकि वह इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल नहीं कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद अदाकारा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था। केजीएफ 2 सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज होगी।