इन दिनों ठंड काफी बढ़ गया हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना भी बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में आपको बता दे कि ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हेमंत बिरजे का बीती रात कार एक्सीडेंट हुआ। जिसमे एक्टर हेमंत बिरजे घायल भी हुए हैं। आपको बता दे कि एक्टर हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ, हालांकि खबर के अनुसार इसमें उन्हें बहुत गंभीर चोट नहीं आई है। ऐसे में यह खबर जानकार हेमंत के फैंस उनके लिए लगातर दुआएं कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की माने तो सुनने में आ रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
वही आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हेमंत बिरजे (Hement Bijre) अपनी पत्नी और बेटी के साथ बीती शाम अपने कार से मुंबई-पुणे हाईवे से मुंबई की तरफ आ रहे थे। तभी एक भारी भरकम टैंकर उनकी कार से आकर भिड़ गया। अब इस कार एक्सीडेंट में एक्टर हेमंत के परिवारवालों को भी चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट की खबर जैसे ही रोड सेफ्टी कर्मचारियों को मिली उन्होंने तुरंत जख्मी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दे कि इस वक्त एक्टर हेमंत बिरजे का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

खबरों की माने तो इस कार एक्सीडेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर हेमंत बिरजे की कार पीछे से बहुत ज्यादा डैमेज हो गई है। अब इस बात अंदाजा मीडिया में सामने आई फोटोज से ही लगाया जा सकता है कि एक्टर हेमंत बिरजे का एक्सीडेंट कितना तगड़ा हुआ है। वैसे उनका और उनकी फॅमिली इस वक़्त हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं।










