/बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज संग रचाई शादी, Photos Viral
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज संग रचाई शादी, Photos Viral

बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज संग रचाई शादी, Photos Viral

Spread the love

सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट और फेमस सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) ने अपने मंगेतर साज (Sajz) संग शादी रचा ली हैं। अब अफसाना खान और साज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अफसाना साज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वही फैंन्स इन दोनों को बधाइयाँ देते नहीं थक रहे हैं। शादी के इन जोड़ो में उनका लुक देखने लायक।  अफसाना खान अपने शादी के दिन किसी राजकुमारी से कम नहीं।  उनके फैंन्स उन्हें ढेर सारा प्यार लाइक्स और केमन्ट्स के जरिए दे रहे हैं। 

आपको बता दे कि सिंगर अफसाना खान और उनके मंगेतर साज ने बीते दिन ही अपने दोनों परिवार और अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। यही नहीं बल्कि उनकी शादी में ‘बिग बॉस’ के कई एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आए। दुल्हन के इस जोड़े में अफसाना खान वाकई में बहुत प्यारी लग रही थीं। अफसाना खान अपनी शादी की इन तस्वीरों में जहां गुलाबी जोड़े में नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह ऑरेंज जोड़े में दिखाई दीं हैं।

अफसाना खान की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
एक-दूजे के हुए अफसाना और साज
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगीं अफसाना खान
दूल्हा बनकर खूब जचे साज

एक्ट्रेस अफसाना खान के साथ ही उनके पति ने भी अपने अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। शेरवानी के साथ पग ने साज के लुक को और भी जबरदस्त बना दिया था। आपको बता दे कि एक्ट्रेस अफसाना खान अपनी शादी की इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। वह कहीं घूंघट के पीछे से झांकते हुए तो कहीं अपनी ज्वैलरी ठीक करती नजर आईं। 

दुल्हन बन अफसाना ने दिये खूबसूरत पोज
फैंस ने दी अफसाना और साज को शादी की बधाइयां
अफसाना खान ने खुद साझा कीं तस्वीरें
टीवी सितारों ने भी दीं अफसाना को बधाइयां
afsana khan10