मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के प्रेगनेंसी की खबर ने हर किसी को खुश कर दिया था। हर कोई बस भारती सिंह के घर नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहा था। ऐसे में अब आपको बता दे की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के हर गुंजी किलकारी। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बच्चे के माता-पिता बनकर अपने विवाहित जीवन के एक नए चरण की शुरुआत की है। यह खबर सुनकर भारती के फैंन्स फूले नहीं समा रहे हैं।
वही हर्ष लिंबाचिया संग भारती सिंह ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया। वही इस बात की जानकारी हर्ष ने हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक फोटो शेयर की, जिसका कैप्शन में लिखा,’ यह लड़का है, जिसमें हार्ट इमोजी भी है। आपको बता दे कि इस फोटोशूट में भारती और हर्ष दोनों ही अपने सफेद आउटफिट में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं, जिस पर नीले फूलों के साथ एक बेबी बास्केट है।
इस खबर से अब लगातार सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती चाहनेवाले उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने जोड़े को दिल से इमोजी के साथ लिखा, बधाई हो। तो वही अदाकारा गौहर खान ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए लिखा, बधाई। भगवान आप दोनों और बच्चे को आशीर्वाद दें।










