/Bachchan Pandey Movie Review: अक्षय कुमार और कृति सैनन की फुल ऑन धमाल, पैसा वसूल हैं बच्चन पांडे 
Bachchan Pandey Movie Review: अक्षय कुमार और कृति सैनन की फुल ऑन धमाल, पैसा वसूल हैं बच्चन पांडे 

Bachchan Pandey Movie Review: अक्षय कुमार और कृति सैनन की फुल ऑन धमाल, पैसा वसूल हैं बच्चन पांडे 

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) होली के दिन यानी 18 मार्च को धमाका करने की तैयारी में है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन कर रहे हैं। वही खिलाडी अक्षय कुमार के साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनॉन और अरशद वारसी भी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। वही इधर, इस फिल्म के थियेटर पहुंचने से पहले ही फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। सामने आए फर्स्ट रिव्यू की मानें तो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और कृति सेनॉन की ये फिल्म होली के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है।

दरअसल आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमारकृति सेनॉन की फिल्म बच्चन पांडे एक मास एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में जहां अक्षय कुमार खूंखार विलेन के रोल में दिखने वाले हैं। वही फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने पत्रकार का किरदार निभाया है। वैसे बच्चन पांडे के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया। वही अब आपको बता दे कि  रिलीज से चंद दिन पहले इस फिल्म को जाने-माने फिल्म पत्रकार और ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने भी इस फिल्म को सेंसर स्क्रीनिंग के दौरान देख लिया है।

Akshay Kumar's Action Film 'Bachchan Pandey' To Release In Theatres On Holi  - The Indian Wire

ऐसे में इस फिल्म को देखने के बाद बच्चन पांडे फिल्म का पहला रिव्यू उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर शेयर किया। उमैर संधू ने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का पहला रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चन पांडे की सेंसर स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। कॉमेडी, डेडली स्टंट और रोमांस, एक पूरी तरह से पावर पैक्ड मास एंटरटेनर। अक्षय कुमार ने तहलका मचा दिया। फिल्म पक्की तौर पर हिट है।’ 

अब ऐसे में उमैर के इस रिव्यु ने फिल्म को लेकर फैंन्स की एक्ससाइटमेंट को बढ़ा दिया हैं। वैसे आपको बता दें कि बच्चन पांडे फिल्म के बॉलीवुड निर्देशक फरहान सामजी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।