/स्मार्ट जोड़ी बनने के लिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिए इतने महंगे फीस
स्मार्ट जोड़ी बनने के लिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिए इतने महंगे फीस

स्मार्ट जोड़ी बनने के लिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिए इतने महंगे फीस

Spread the love

स्टार प्लस का नया शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ जल्द ही टेलीविज़न की दुनिया में कदम रखनेवाला हैं। इस शो के लिए ऑडियंस की एक्ससाइटमेंट सांतवे आसमान पर हैं। इस टेलीविज़न शो में बॉलीवुड और टेलीविज़न की जोड़ियां अपना जलवा बिखेरने के लिए आएंगे। वही इस शो में आपको टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडेविक्की जैन, नील भट्ट – ऐश्वर्या शर्मा और अर्जुन बिजलानी – नेहा स्वामी जैसी दमदार जोड़ियां प्रतियोगियों के रूप में नजर आएंगी। दरअसल आपको बता दे कि स्मार्ट जोड़ी यह शो कन्नड़ शो इस्मार्ट जोड़ी का ही हिंदी वर्जन है, जहां ये जोड़िया आपस में अलग अलग टास्क करती नजर आएंगी और ये एक फन शो होगा। 


इस टेलीविज़न शो से आए दिन कोई ना कोई अपडेट्स सामने आते रहते हैं। जिसको लेकर दर्शक काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब इस शो में आनेवाले कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर नया अपडेट सामने आया हैं। क्या आप भी जानना चाहते है कि आखिर इस शो में कोनसी जोड़ी सबसे ज्यादा चार्ज कर रही। ऐसे में ख़बरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा था कि टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस शो के सबसे हाईएस्ट पेड कपल हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं आपको बता दे कि स्मार्ट जोड़ी शो की सबसे हाईएस्ट पेड जोड़ी भाग्यश्री और उनके पती हैं।

Smart Jodi: Star Plus Reality Tv Show will feature 10 Celebrity Couples,  Check the Cast and Where to Watch.

एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये मिल रहे हैं। 

Trending news: Smart Jodi Video: Bhagyashree-Himalaya Dasani will see  romance, said - Honeymoon continues even after 32 years of marriage -  Hindustan News Hub

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया, ”यह एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी हैं जिनको सबसे ज्यादा फीस मिल रहा है। वह हर एपिसोड के लिए दस लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। वह एक फेमस फेस है और बेहद ही पॉपुलर हैं। दरअसल, स्मार्ट जोड़ी की पूरी टीम उनके पति हिमालय दसानी द्वारा शो में लाए गए मनोरंजन से काफी हैरान हैं। वह बहुत खुशमिजाज हैं और पूरी यूनिट उन्हें पसंद करती है। वो सभी को हंसाते हैं।”

Ankita Lokhande shares pics with Vicky Jain as Smart Jodi contestants; Fans  call them 'Jodi no 1' | PINKVILLA

वही भाग्यश्री और उनके पति के बाद टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं जिनको हर एक एपिसोड के 7 लाख रुपये मिल रहे हैं। स्मार्ट जोड़ी शो में टीवी आक्ट्रेस अंकिता के पति टेलीविज़न डेब्यू करने जा रहे हैं। वह पहली बार किसी टीवी शो में नजर आएंगे। इसके बाद बाकियों का नंबर आता है। हालांकि सबकी फीस का खुलासा नहीं हुआ है। शो की चर्चा काफी समय से हो रही है। शो 26 फरवरी से स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।