/आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फ़िल्म में मारी एंट्री, जाने कौन से पोजीशन पर है फ़िल्म

आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फ़िल्म में मारी एंट्री, जाने कौन से पोजीशन पर है फ़िल्म

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही हैं। यह फिल्म ने सिनेमाघर में दस्तक दे दिया हैं और ऑडियंस इस फिल्म को देखकर गंगूबाई काठियावाड़ी और आलिया भट्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे आपको बता दे कि यह फिल्म पूरी तरह से वीमेन सेंट्रिक फिल्म हैं। जहां इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई की है वही यह दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड में और भी कई ऐसी फिल्में हैं जो वीमेन सेंट्रिक हैं और इन फिल्मों में एक्ट्रेस का डंका की आवाज इतनी तेज रही की यह बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को टक्कर देती रही। वैसे आपको बता दे कि गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने पहले दिन जबरदस्त कमाई कर टॉप 10 वुमेन सेंट्रिक फिल्मों की हाईएस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। आइए जानते है इस लिस्ट के बारें में… 

Queen Of Kamathipura Is Here Alia Bhatt Looks Fierce And Unstoppable In  Gangubai Kathiawadi Trailer

वीरे दी वेडिंग (Veere Di Wedding )

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 10.42 करोड़ रुपए का धमाकेदार बिज़नेस किया था। अदाकारा करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग इस लिस्ट में अभी तक नंबर 1 की पोजिशन पर है।

Watch Veere Di Wedding Full HD Movie Online on ZEE5

गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए अपने खाते में नेट 9.75 करोड़ रुपये की एंट्री ली है।

Gangubai Kathiawadi Box Office Predictions: Alia Bhatt Starrer Is Touted To  Revive Bollywood Business

डियर जिंदगी (Dear Zindagi)

वही खास बात यह है की टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फिल्मों की लिस्ट में आलिया भट्ट की ही फिल्म ‘डियर जिंदगी’ हैं। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 8.62 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म की कहानी भी वुमेन सेंट्रिक ही थी। और इसकी वजह से ही डियर जिंदगी फिल्म को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Shah Rukh Khan helps Alia Bhatt overcome her Monday blues: Dear Zindagi

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (Tanu Weds Manu Returns)

बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही थियेटर में 8.61 करोड़ रुपये कमाए थे।

Tanu Weds Manu (2011) Movie: Watch Full Movie Online on JioCinema

मैरी कॉम (Mary Kom)

ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ एक ऐसी वीमेन सेंट्रिक फिल्म है जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फिल्म की लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन 8.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Mary Kom Full Movie HD Watch Online - Desi Cinemas

रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 2)

एडल्ट स्टार एंड बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की रिलीज हुई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ इस लिस्ट में छठें नंबर पर हैं। ने भी पहले दिन थियेटर पर जमकर कमाई काटी थी। फिल्म ने पहले दिन 7.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Watch Ragini MMS 2 Full HD Movie Online on ZEE5

मणिकर्णिका (Manikarnika – Queen Of Jhansi)

टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फिल्म में कंगना रनोट की दूसरी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट डे फर्स्ट 7.66 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। और इसी के साथ यह सांतवी हाईएस्ट ओपनर फीमेल सेंट्रिक फिल्म बनी है।

Manikarnika - Queen of Jhansi Real Story | Kangana Ranaut | Official Teaser  2019 | Official Trailer - YouTube

जिस्म (Jism 2)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की एक और बोल्ड फिल्म जिस्म 2 भी टॉप 10 वीमेन सेंट्रिक फिल्म की लिस्ट में शुमार हैं। यह फिल्म आठवें नंबर पर हैं। इस फिल्म ने पहले दिन थियेटर से 7.46 करोड़ रुपये कमाए थे।

Watch Jism 2 Full HD Movie Online on ZEE5

राजी (Raazi)

वही बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म ‘राजी’ ने रिलीज के पहले दिन 7.33 करोड़ रुपये वसूले थे। फिल्म लिस्ट में नवे नंबर पर है।

Raazi' Official Trailer | Alia Bhatt, Vicky Kaushal | Directed by Meghna  Gulzar | 11th May 2018 - YouTube

हीरोइन (Heroine)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान स्टारर फिल्म हीरोइन इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। हेरोइन फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 6.82 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

Heroine Movie Ringtones 2012, Download Free Heroine ringtones - loverays.com