/Alia Bhatt बननेवाली हैं मां , Ranbir Kapoor संग फोटो की शेयर 
Alia Bhatt is about to become a mother, shares photo with Ranbir Kapoor

Alia Bhatt बननेवाली हैं मां , Ranbir Kapoor संग फोटो की शेयर 

Spread the love

Alia Bhatt Announces Pregnancy: बॉलीवुड की खूबसूरत और यंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने मां बनने की खबर अपने फैंस को दे दिया हैं। जी हाँ, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है और मां बननेवाली हैं। आपको बता दे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानकर फैंस चौंक गए हैं और लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वैसे अब कपूर खानदान में एक नन्हा सदस्य आने वाला है। 

दरअसल इस खबर की जानकारी आलिया ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर कर दी है। अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट कर दी है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।’ वही इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की हैं। आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस कमेंट करके आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.

आपको बता दे कि एक्ट्रेस आलिया के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में इस पर रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की। तो वही इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- ऊ नम: शिवाय. बहुत खुश हूं। वही आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा। आलिया के पोस्ट पर फैंस के कमेंट की लाइन लग गई है। आपको बता दे कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2.5 महीने बाद आई है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे।