इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बोलबाला हो रहा है। अनुपम खेर की इस फिल्म के आगे हर फिल्म फीकी पड़ती हुई नजर आ रही हैं। जो भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देख रहा हैं वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा हैं। कमाई की बात करें तो इस फिल्म में इस मामले में 125 करोड़ रुपए तक की कमाई कर चुकी है, लेकिन ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालहिया रिलीज फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शुरुआत भी ठीक रही है। लेकिन आपको बता दे कि जैसे अक्सर अक्षय कुमार की फिल्मों की ओपनिंग जिस तरह से होती है, उस तरह से कमाई की शुरुआत नहीं हुई है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन के अंदर 24.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इंग्लिश न्यूज़ वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का दूसरे दिन का कलेक्शन 11 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वैसे आपको बता दे कि इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में दो दिन में इस कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपए का हो गया है। हालांकि यह अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों की तरह की शुरुआत नहीं है। ऐसे में कहीं न कहीं अनुपम खैर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की वजह से ‘बच्चन पांडे’ का पहला वीकेंड सुस्त ही रहा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपम खेर की हालहिया रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की वजह से बड़े पर्दे पर आईं दूसरी फिल्में कमाई के मामले में पीछे रह जा रही हैं। वही आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक लौ बजट की मूवी है, लेकिन रोजाना यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है। वही इसके अलावा आपको बता दें कि शनिवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई ‘बच्चन पांडे के मुकाबले ज्यादा ही रही। अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की टिकट्स ही दर्शकों को हाउसफुल मिल रहे हैं। अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सामने बच्चन पांडे फिल्म की शुरुआत कितनी धीमी हुई है। वहीं कश्मीर फाइल्स की रिलीज का आज दसंवा दिन है।

बात करे बच्चन पांडे फिल्म की तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे फिल्म कोरोना की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। बच्चन पांडे 2014 की तमिल फिल्म जिगरथंडा की रीमेक है।










