/अनुपम खैर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बोले अजय देवगन, कहा- ‘यह हर हिन्दुस्तानी…’
अनुपम खैर की 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बोले अजय देवगन, कहा- 'यह हर हिन्दुस्तानी...'

अनुपम खैर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बोले अजय देवगन, कहा- ‘यह हर हिन्दुस्तानी…’

Spread the love

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की हालहिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को दर्शकों की ओर से खूब पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए है। बता दे कि इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 167 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे कई कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं। दर्शकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेबस ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और अब इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम भी जुड़ गया है।

दरअसल आपको बता दे कि बीते दिन बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपकमिंग फिल्म ‘रनवे 34’ का ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान इस ट्रेलर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने अजय देवगन से अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता को लेकर सवाल करते हुए पूछा कि अगर फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, तो क्या ये ऑडियंस को आकर्षित करने का अच्छा तरीका है। पत्रकार के इस सवाल पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, यह सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया में है। जैसे मैंने पहले भी फिल्में की हैं ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह।’ ऐसे में कुछ कहानियां इतनी ज्यादा ही प्रेरणादायक होती है और काफी बार जो सच्चाई होती है, वह इतनी अमेजिंग होती है ही आप इसपर वैसे फिक्शन लिख नहीं सकते।’

काही वेळा सत्य फारच...", 'द कश्मीर फाइल्स'वर अजय देवगणची पहिली प्रतिक्रिया  | ajay devgn reaction on vivek agnihotri the kashmir files goes viral |  Loksatta

इस बारें में बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने आगे कहा, ‘आईडिया ये नहीं होता की कोई सच्चा घटना ढूंढो। जब आप कुछ सुन लेते हैं तो आपको लगता है की ये बहुत ही एक्स्ट्राआर्डिनरी चीज हुई थी, ये दुनिया के सामने आनी चाहिए। इसलिए हम इसे पिक करते हैं, वरना हम कहानियां खुद भी लिखते हैं और बनाते हैं।’ वर्कफ्रंट कि बात करें अजय देवगन जल्द ही ‘रनवे 34′ में दिखाई देंगे, जो अभिनेता द्वारा ही डायरेक्ट की गई है।’ ये फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित है।