बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर चुकी टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश खूब सुखियां बटोर रही है। बिग बॉस 15 में अपने अंदाज से तेजस्वी ने सबको अपना दीवाना बना दिया है। उनके हुश्न के साथ साथ लोग उनकी अदाओं के भी कायल हैं।

वही बिग बॉस 15 जीतने के बाद अदाकारा अब एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो ‘नागिन 6’ में बतौर नागिन के किरदार में नजर आ रही है। नागिन के किरदार में लोग तेजस्वी को काफी पसंद भी कर रहे है।
नागिन 6 सीरियल कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। उनके किरदार के साथ उनके लुक और एक्टिंग की लोग तारीफ करते नही थक रहे है। अभी नागिन शुरू हुए कुछ ही दिन हुए मगर पर्दे पर आते है तेजस्वी प्रकाश ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन क्या आप जानते है कि नागिन का किरदार निभाने के लिए अदाकारा तेजस्वी प्रकाश कितना चार्ज कर रही है।

आपको बता दें कि टीवी अदाकारा और बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन का किरदार निभाने के लिए 1 एपिसोड का ₹ 200000 बतौर फीस मेकर्स से ले रही हैं।

वही तेजस्वी के अलावा इस शो में बतौर मेल लीड के किरदार में बिग बॉस 15 के contestant सिम्बा नागपाल नजर आ रहे है। वह नागिन 6 के एक एपिसोड के लिए ₹ 100000 मेकर्स से वसूल रहे हैं।










