Ayushmann Khurrana Dream Girl 2: साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल ने दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ा था। इस फिल्म ने हर किसी को खूब हंसाया था। ड्रीम गर्ल के बाद हर कोई इस फिल्म के सीक्वल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में अब आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।
वैसे बता दे कि इस फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म के अपडेट को लेकर सवाल किए जाने पर डायरेक्टर राज शांडिल्य ने एक इंटरव्यू में बयान देते हुए कहा कि,” फिल्म की 95% शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म इस बार बाकी कहानियों से काफी अलग होगी। हमारे पास ओरिजिनल फिल्म के एक या दो कैरेक्टर की सीक्वल में है, मगर बाकी के सभी नए और अलग होंगे। ड्रीम गर्ल 2 इस बार दुगनी मस्ती और हंसी का वादा करेगी। ऐसे में इस फिल्म की कहानी को इस वक्त बयान करना मुश्किल है, क्योंकि इस बार इस फिल्म में कई नए किरदार होने वाले हैं। मैंने साल 2020 और 2021 में ड्रीम गर्ल 2 काम किया है। हालांकि अभी इस को लेकर समय लगेगा। इस बार मगर दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलने वाला है।”
दरअसल आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में उनकी आंखों से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्य पांडे मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ऐसे में दर्शक भी इन दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : URFI JAVED ने फिर पहना ऐसा कपड़ा की…










