/गुम हैं किसी के प्यार में अपनी सौतन से मिलेगी सई , विराट से होगी खफा 
गुम हैं किसी के प्यार में अपनी सौतन से मिलेगी सई , विराट से होगी खफा 

गुम हैं किसी के प्यार में अपनी सौतन से मिलेगी सई , विराट से होगी खफा 

Spread the love

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा हैं। अपने मौजूदा ट्रैक से यह दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। लेकिन अब इस सीरियल की कहानी दर्शकों को बोर करने लगी हैं। गुम है किसी के प्यार में अब सई और विराट के बिच काफी मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई हैं। साइको ऐसे लगता है कि विराट उसे चीट कर रहा है। लेकिन सई सच से अनजान हैं। सई और विराट के बिच पैदा हुए इस ग़लतफहमी से अब दर्शक भी काफी परेशान हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दे कि आने वाले समय में विराट और सई का ये मतभेद विकराल रूप लेने वाला है।

आपको बता दे कि टेलीविज़न एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सुपरहिट सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, कि मोहित के खुलासे के बाद विराट और सई के बीच कहासुनी हो जाती है। वही इसी दौरान विराट श्रुति के बारें बात करने से मना कर देगा। वही परिवार के लोग भी विराट से तरह तरह की बातें पूछते हैं। लेकिन विराट सबकी बातों को इगनोर करता हैं | वही अब सई की लाइफ में बड़ा सियाप्पा होनेवाला हैं। 

https://www.instagram.com/p/CYP_ME_PfOs/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में आगे आप देखेंगे, कि सई और विराट का झगड़ा समय के साथ बढ़ता चला जाएगा। सई और विराट का झगड़ा सुलझने का नाम ही नहीं लेगा। पुलकित सई को यह बताएगा की उसे एक ऑपरेशन करना है। वही इस दौरान सई को इस बात का पता चलेगा कि यह ऑपरेशन किसी और का नहीं बल्कि मिसेज चौहान का होना है। मेडिकल पेपर्स पर श्रुति के नाम के आगे चौहान लिखा देखकर सई दंग रह जाएगी। मन ना होते हुए भी सई श्रुति का ऑपरेशन करने के लिए तैयार हो जाएगी। ऐसे में पहली बार श्रुति और सई का आमना सामना होनेवाला हैं | सई और विराट की खटपट देखकर भवानी सई को खरी खोटी सुनाएगी | ऐसे में हो सकता हैं कि सई इस दौरान चौहान हाउस छोड़ देगी। घर छोड़कर जाने से पहले सई विराट के साथ सारे रिश्ते खत्म कर देगी और उसको दी हुई अंगूठी वापस कर देगी।