बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चाओं ने काफी तेजी पकड़ी हैं। खबर है की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वही आए दिन इन दोनों के शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट आते ही रहते हैं। वही अब खबर सामने आई हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इसी अप्रैल के महीने में शादी करने वाले है। लेकिन अभी तक दोनों भी फॅमिली से कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली हैं।

वही अब आपको बता दे कि एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के शादी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई हैं कि अपने शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है और इसी दौरान लगातार उन्हें फिल्मों के सेट पर शूटिंग करते हुए देखा जा रहा है। आपको बता दे कि एक्टर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो इंस्टाग्राम पर इस वक़्त काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में यह दावा किया जा रहा है कि, एक्टर रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

)
वही अब सामने आई इन तस्वीरों में एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के क्रू के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वही दूसरे फोटो में रणबीर कपूर सेट पर मौजूद शख्स के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। आपका बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों अपनी शादी से पहले अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लेना चाहते हैं।










