बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर से शुरू हुई करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की लव स्टोरी अब समय के साथ गहराती चली जा रही हैं। तेजस्वी और करण को अक्सर एक साथ देखा जाता हैं | दोनों की जोड़ी ऑडियंस को इतनी पसंद हैं आती है कि दर्शक इन्हे शादी के बंधन में बंधा देखना चाहती हैं। इसी बिच आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण कुंद्रा को अपनी लेडी लव तेजस्वी के साथ वीडियो कॉल (Karan Kundra on video Call with Tejasswi Prakash) के माध्यम से चिट-चैट करते हुए देखा गया।
दरअसल आपको बता दे कि डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ (Dance Deewane Juniors) के लॉन्च इवेंट के लिए तैयार होने के बाद एक्टर करण कुंद्रा को अपनी गाड़ी से उतरते हुए देखा गया, इस समय उनके हाथ में मोबाइल फोन था और इस दौरान करण तेजस्वी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आए। तभी तेजस्वी को खराब कनेक्टिविटी की शिकायत करते हुए भी सुना जा सकता है। वही जब तेजस्वी से करण फ़ोन पर बात कर रहे थे तभी पैप्स भी करण की खिंचाई भी करते हैं और तेजस्वी को ‘भाभी जी’ कह कर पुकारते हैं। इसपर करण उनसे कहते हैं, ‘भाभी मां समान होती है।’
वही आपको बता दे कि इस वीडियो के अलावा कारण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करण को तेजस्वी के साथ एक इवेंट के यहां स्पॉट किया जाता हैं। अब यह वीडियो तेजरान का सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, क्योंकि हरे रंग की साड़ी में सजीं तेजस्वी प्रकाश जब ईवेंट से बाहर निकलती हैं तो, उनके माथे पर सिंदूर लगा होता है। दोनों हमेशा की तरह एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। वही इस दौरान एक्टर करण तुरंत आगे बढ़कर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के लिए गाड़ी का शीशा खोलते हैं और उन्हें गाड़ी के अंदर बैठाते हैं।
अब ऐसे में आपको बता दे कि दरअसल तेजस्वी प्रकाश के माथे पर लगे सिंदूर ने फैंस के मन में हलचल पैदा कर दी है कि क्या #Tejran ने गुपचुप शादी कर ली है।










