साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से करोड़ों दिलो पर राज करनेवाले मशहूर सुपरस्टार एक्टर थालापति विजय इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आनेवाले फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आनेवाले दिनों में अपने फिल्मों से थालापति विजय बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। वैसे बता दे कि थालापति विजय की पिछली रिलीज फिल्म मास्टर के बाद अब एक्टर अपनी अगली फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, थालापति विजय की अगली फिल्म बीस्ट है।
वही अब थालापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बीस्ट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। जिसमे अभिनेता थालापति विजय का धांसू अवतार दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में थालापति विजय के साथ बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने जा रही हैं।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म बीस्ट यह एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जायेगा। थालपति विजय की फिल्म बीस्ट इसी 13 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है।










