/अपने सोशल मीडिया से आरआरआर फिल्म के पोस्ट्स हटाने के लिए आलिया भट्ट ने दी सफाई 
अपने सोशल मीडिया से आरआरआर फिल्म के पोस्ट्स हटाने के लिए आलिया भट्ट ने दी सफाई 

अपने सोशल मीडिया से आरआरआर फिल्म के पोस्ट्स हटाने के लिए आलिया भट्ट ने दी सफाई 

Spread the love

साउथ के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की हालहिया रिलीज फिल्म ‘आरआरआर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। वही इस फिल्म में जहां जूनियर एनटीआर और रामचरण की तारीफ हो रही हैं वही इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कैमियो रोल में हैं। वही इस फिल्म के प्रमोशन में आलिया भट्ट जमकर हिंसा लेती नजर आई। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया सीता बनी हैं। वही बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई कि एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में अदाकारा के रोल को कट करने से वह मेकर्स से नाराज हो गई हैं। 

वही ऐसे  में लोग यह कयास तब लगाने लग गए थे कि मेकर्स से नाराज होकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से फिल्म ‘आरआरआर’ से जुड़े पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। वही अब इन सभी कयासों पर एक्ट्रेस आलिया ने एक पोस्ट लिखकर इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। अपनी बात की सफाई देते हुए एक्ट्रेस आलिया ने कहा कि उन्होंने सुना कि आरआरआर से जुड़े पोस्ट डिलीट करने की वजह बताया जा रहा है कि वह इस टीम से अपसेट हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में बताया कि वह अपनी प्रोफाइल को क्लियर रखने के लिए ऐसा करती हैं। एक्ट्रेस आलिया अपनी इस पोस्ट में लिखती हैं, ‘आज के रैंडमनेस के वक्त में मैंने सुना कि मैंने आरआरआर के पोस्ट डिलीट कर दिए हैं क्योंकि फिल्म की टीम से अपसेट हूं। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि इंस्टाग्राम ग्रिड से पोस्ट डिलीट करने की वजह से ऐसी अफवाह नहीं फैलाएं। मैं हमेशा पुराने वीडियो पोस्ट अपने प्रोफाइल ग्रिड से डिलीट कर देती हूं क्योंकि मैं प्रोफाइल को साफ रखना चाहती हूं।‘ 

आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट

वही अपने इस पोस्ट में आगे आलिया ने आगे कहा, ‘एसएस राजामौली की दमदार फिल्म आरआरआर की दुनिया का हिस्सा बनकर मैं खुद को ही भाग्यवान मानती हूं। वही इस फिल्म में सीता का रोल करके मुझे बहुत अच्छा लगा। डायरेक्टर एस इस राजामौली सर के डायरेक्शन में काम करना कमाल का ही अनुभव था। वही तारक और चरण संग काम करके खुश हूं। सबके साथ काम करना मेरे लिए काफी अच्छा रहा। और मैं आप सबको इसकी सफाई इसलिए  दे रही हूं क्योंकि डायरेक्टर राजामौली सर और टीम ने इस खूबसूरत फिल्म को लाने के लिए सालों की कोशिश और ऊर्जा लगाई है। मैं फिल्म के आस-पास किसी भी गलत जानकारी का खंडन करती हूं।‘