रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के चलते काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आपको बता दे कि ऐसा पहली बार है जब आलिया और रणबीर एक साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें। इसी बीच अब फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो गई है जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर की है।
वही अब आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक नाव पर नजर आ रही है। आलिया भट्ट ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘और अंत में… यह रैप-अप है! ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लेने के 5 साल बाद, हमने आखिरकार अपना आखिरी शॉट फिल्माया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण, जीवन भर की यात्रा।

आलिया भट्ट द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की पूरी स्टारकास्ट के साथ गंगा घाट पर नाव में सवार होकर अपनी खुशी जाहिर करती हुई दिखाई दे रही हैं। वही आलिया के इस पोस्ट ने फैंन्स की एक्ससाइटमेंट को डबल कर दिया हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। वही इनके अलावा इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, मौनी रॉय और महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।