/अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फिर अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात
अनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर फिर अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात

अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फिर अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात

Spread the love

बॉलीवुड के मशहूर और टैलेंटेड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जहां एक तरफ खूब तारीफ हो रही हैं वही दूसरी तरफ फिल्म को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं | वही यह फिल्म पर भी ताबडतोब कमाई कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर अब राजनिति भी बढ़ गई है। पहले इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने दिख रही थी। अब इसमें एक और नेता का नाम जुड़ गया। हालही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस फिल्म को लेकर जो बयान दिया वह उसके लिए ट्रोल भी हुए। अब इसी बीच उन्होंने एक और इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी कही गई बात को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ (The Kashmir Files) को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी राय रखी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ। दरअसल आपको बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने को लेकर सवाल उठाए थे। इसी दौरान वह जोर-जोर से हंसते नजर आए। उनके इस बताव के लिए उनको  सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। वही अब अपने इस बयान को लेकर उन्होंने सफाई दी है। आपको बता दे कि जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से उनके बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री होने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री करने की क्या जरूरत, इसे यू ट्यूब पर डाल दे, सब फ्री-फ्री हो जाएगी। साथ ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को लेकर भी कई बातें बोली थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था।