/शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ के चाहनेवालों के लिए आई एक खुशखबरी, जानना चाहते हैं आप?
शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' के चाहनेवालों के लिए आई एक खुशखबरी, जानना चाहते हैं आप?

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ के चाहनेवालों के लिए आई एक खुशखबरी, जानना चाहते हैं आप?

Spread the love

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के लिए दर्शक काफी एक्ससाइटेड हैं। इस फिल्म से जुडी हर खबर जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में अब पठान के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से स्पेन के बेलिएरिक द्वीप मल्लोर्का में ‘पठान’ के एक भव्य गाने की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म के शूटिंग के लिए दोनों अब स्पेन में कैडिज और जेरेज जाने के लिए तैयार हैं, जहां वह दोनों 27 मार्च को कार्यक्रम पूरा करेंगे।

वही अब इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात का खुलासा किया, कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ मलोरका, स्पेन में शूट की जाने वाली पहली फिल्म है। इसकी महंगी, उत्तम और शानदार सेटिंग इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाती है और सिद्धार्थ आनंद और वाईआरएफ निश्चित रूप से ‘पठान’ फिल्म में कुछ अलग ही करना चाहते थे।

Pathan : FULL MOVIE HD 4K FACTS | Shahrukh Khan | John Abraham | Deepika  Padukone | Yash Raj films - YouTube
Shah Rukh Khan brings back his Don avatar, fuels the hype for Pathan with  new action-packed video. Watch | Bollywood - Hindustan Times

वही अगर शाहरुख खान की ‘पठान’ के स्पेन शेड्यूल में शूटिंग के अगले चरण के बारे में बात करते हुए, सूत्र आगे कहते हैं कि इस फिल्म के शूटिंग के शेड्यूल के अंतिम भाग में फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मलोरका के बाद, एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म के एक एक्शन शेड्यूल के लिए कैडिज और जेरेज जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोडक्शन 27 मार्च तक शेड्यूल को पूरा करना चाहता है। सिड आनंद फिल्म के दर्शकों को लुभाने के लिए एक बड़ा इंटरनेशनल शेड्यूल बनाना चाहते थे और वह इसमें कामयाब रहे। किसी तरह वाईआरएफ के साथ अपने विजन को उन्होंने हासिल कर लिया है। शाहरुख और दीपिका पूरी तरह से अलग अवतार में दिखने वाले हैं।

Shah Rukh Khan's Look for New Film Pathan Reminds Fans of Don 2
Big Announcement of SRK's comeback film Pathan with a special teaser video  | Filmfare.com

वैसे आपको यह भी बता दे कि फिल्म ‘पठान’ से एक्टर शाहरुख चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे है। ऐसे में इस फिल्म से उनके फैंस को खासा उम्मीदें हैं। पठान फिल्म शाहरुख़ खान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में नजर आएंगे ।