बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को लेकर दर्शकों के बिच काफी एक्ससाइटमेंट हैं। दर्शक इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स फिल्म की शूटिंग हालही में खत्म हुई। वही अब इस फिल्म के शूटिंग पूरी होने पर फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एकता कपूर ने इस फिल्म का व्रैप अप पार्टी रखा। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के साथ कई सेलेब्स इस पार्टी में नजर आए।







इस पार्टी में एक्ट्रेस दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर एक पार्टी के दौरान स्टाइलिश अंदाज में दिखें। यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को धमाकेदार ईद के पर रिलीज होगी। इस फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा और मोटी सस्पेंस थ्रिलर के साथ पहले कभी नहीं देखे गए स्टंट सीक्वेंस होंगे।











एक विलेन रिटर्न्स फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। इसमें अर्जुन कपूर, दिशा पाटन और तारा सुतारिया के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।










