/कार्तिक आर्यन को गुलाब देकर एयरपोर्ट पर एक लड़की ने किया अपने प्यार का इजहार, शर्म से लाल हुए एक्टर
कार्तिक आर्यन को गुलाब देकर एयरपोर्ट पर एक लड़की ने किया अपने प्यार का इजहार, शर्म से लाल हुए एक्टर

कार्तिक आर्यन को गुलाब देकर एयरपोर्ट पर एक लड़की ने किया अपने प्यार का इजहार, शर्म से लाल हुए एक्टर

Spread the love

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग का कोई जवाब नहीं है। अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से आज कार्तिक आर्यन के लाखो करोड़ों फैंस हैं। अब आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं।

तभी हाथों में गुलाब लिए 2 उनकी फीमेल फैंस उनके पीछे-पीछे चली आ रही हैं। अब जैसे ही इस बात का अंदाजा कार्तिक आर्यन को होता है कि पहले तो उनकी कुछ समझ में नहीं आता और बेचारे कार्तिक अपना माथा पीट लेते हैं। फिर जब वह पीछा करती हैं तो वह रुकते हैं और उन दोनों लड़कियों से गुलाब ले लेते हैं।

तभी उनको क्लिक कर रहे पापाराजी उन दोनों लड़कियों से घुटनों पर बैठकर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को प्रपोज करने को कहते हैं लेकिन कार्तिक के जल्दी में होने के चलते लड़कियां उन्हें गुलाब देकर वहीं रुक जाती हैं। ऐसे में वह दोनों ही फीमेल फैन कार्तिक आर्यन को गुलाब देते हुए कहती हैं, ‘ये आपके लिए है। शुक्रिया। आप बहुत प्यारे हैं।’ एक लड़की कार्तिक आर्यन को बताती है कि आज उनका बर्थडे है।

 आपको बता दे कि वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।