/एमसी तोड़-फोड़ का कार एक्सीडेंट में हुआ निधन, रणवीर सिंह संग गली बॉय में किया था काम
एमसी तोड़-फोड़ का कार एक्सीडेंट में हुआ निधन, रणवीर सिंह संग गली बॉय में किया था काम

एमसी तोड़-फोड़ का कार एक्सीडेंट में हुआ निधन, रणवीर सिंह संग गली बॉय में किया था काम

Spread the love

रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली बॉय में एमसी तोड़फोड़ (MC TodFod) के नाम से पॉपुलर रैपर धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) का 24 साल की उम्र में कार एक्सीडेंट से निधन हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट के दौरान एम सी तोड़फोड़ का निधन हुआ।  ऐसे में आपको बता दे कि उनके निधन पर गली बॉय अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने दुख जताया है। 

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि एम सी तोड़-फोड़ उर्फ धर्मेश परमार की मौत एक कार एक्सीडेंट में हुई हैं। लेकिन अभी तक इस बारे में उनके परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा है। एम सी तोड़ फोड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एमसी तोड़फोड़ की एक तसवीर अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया। वही इसी के साथ ही दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया। 

Gully Boy रैपर धर्मेश परमार का 24 साल की उम्र में निधन, रणवीर सिंह ने यूं जताया दुख, पोस्ट वायरल

तो वही बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर के तोड़फोड़ के साथ बातचीत शेयर कर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया। इसके साथ सिद्धांत ने लिखा, आरआईपी भाई। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की साल 2018 में रिलीज फिल्म ‘गली बॉय‘ के साउंडट्रैक में से एक ट्रैक को एम सी तोड़फोड़ ने अपनी आवाज दी थी। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, विजय वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

Gully Boy रैपर धर्मेश परमार का 24 साल की उम्र में निधन, रणवीर सिंह ने यूं जताया दुख, पोस्ट वायरल

इसके अलावा आपको बता दे कि एमसी तोड़फोड़ के बैंड स्वदेशी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो पोस्ट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।