बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, शेफाली शाह की अपकमिंग मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म जलसा का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर को देख फैंन्स की एक्ससाइटमेंट लेवल बढ़ चुका। यह ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा हैं। इस ट्रेलर को फैंन्स द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। ट्रेलर को YouTube पर पहले ही 600k से अधिक बार देखा जा चुका है।
विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म जलसा का ट्रेलर हाल ही में ऑनलाइन आउट हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक मर्डर केस के मामले में विद्या बालन और शेफाली एक दूसरे से कनेक्ट हैं। बात करे इस ट्रेलर कि तो यह एक युवा लड़की के मर्डर पर आधारित हैं। दरअसल एक आदमी उसका पीछा करता है, तभी एक कार उसे जोरदार टक्कर मरती है। फिर एक मीडिया चैनल इसके इन्वेस्टीगेशन में जुट जाती है। जलसा के इस दमदार ट्रेलर में जहां शेफाली शाह ने पीड़िता की मां की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी को छोड़ने से इनकार करती है, वहीं विद्या एक पत्रकार की भूमिका निभाती है जो इसकी कहानी देख रही हैं।

जलसा के इस ट्रेलर के एक वक़्त में एक आदमी उसे यह कहते हुए दिखाई देता है- “इन दिनों एक कहानी छिपाना बेहतर है.” वही विद्या बालन के ट्रेलर जलसा के अंत में एक बच्चा किसी से कहता है, “मैं सब कुछ जानता हूं. अगर आप मुझे चॉकलेट देंगे तो मैं किसी को नहीं बताऊंगा। अब यह सच और झूठ, छुटकारे और प्रतिशोध के बीच एक द्वंद्व में भी बदल जाता है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा, शेफाली शाह , रोहिणी हट्टंगड़ी, मानव कौल, सूर्य काशीभटला, कशिश रिजवान, विधात्री बंदी, शफीन पटेल, घनश्याम लालसाभी नजर आएंगे। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 मार्च 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर ओटीटी रिलीज़ के लिए तैयार है।










