/सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जाने कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'मिशन मजनू' की नई रिलीज डेट आई सामने, जाने कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जाने कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ को लेकर काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा एक्ससाइटमेंट भी देखने को मिल रहा हैं। वैसे बता दे कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर पड़ा है और इसी वजह से मेकर्स लगातार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदल रहे हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव कर चुके हैं और अब बारी नई जनरेशन के स्टार्स की है। 


आपको बता दे की स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखनेवाले और बीते साल ‘शेरशाह’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने दी हैं। बता दे कि कुछ देर पहले ही तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात पर पक्की मुहर लगाई है। तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी ‘मिशन मजनू’ अब 10 जून 2022 के दिन रिलीज होगी।

Sidharth Malhotra and Rashmika Mandanna starrer Mission Majnu to release on  May 13 next year | PINKVILLA

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) उनके साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह साथ में पहली मूवी है। इस फिल्म को मेकर्स ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। दर्शकों को ‘शेरशाह’ देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘मिशन मजनू’ का बेसब्री से इंतजार है। ‘मिशन मजनू’ से ऑडियंस को ढेर सारी उम्मीदें हैं। सुनने में आ रहा है कि रश्मिका मंदाना भी फिल्म ‘मिशन मजनू’ में दो-दो हाथ करती दिख सकती हैं।

Sidharth Malhotra Announces His New Film With Rashmika Mandanna Titled Mission  Majnu | Filmfare.com