बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अपने बैड ब्वॉय करेक्टर से सबको कायल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बच्चन पांडे फिल्म के पोस्टर में अक्षय का अब तक का सबसे खतरनाक लुक दर्शकों के सामने पेश किया गया है। उनका यह लुक भले ही देखने में खूब खूंखार हो मगर इस लुक को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है, अक्षय को इस लुक में आने के लिए कितने घंटे का समय लगता था।
आपको बता दे कि बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार को अपने इस बच्चन पांडे के किरदार में आने के लिए प्रोस्थेटिक की मदद से मेकअप और हेयर किया जाता थ, जिसके लिए उन्हें हर रोज 2 घंटे आसानी से लग ही जाते थे। अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, “एक्टर अक्षय कुमार के रॉ और सबसे हटकर दिखने वाले लुक को बनाने में हर रोज लगभग 2 घंटे का समय लगता ही था। क्योंकि फिल्म को कोविड के समय में शूट किया गया था, इसलिए अक्षय की वैनिटी में एक ही समय में बहुत कम लोगों को वहां मौजूद रहने की पेर्मिशन दी गई थी। और ऐसे में इसलिए सभी को अपना अलग अलग काम करना था। उनकी खरतनाक आंखों वाला नीला लेंस लुक, साथ में खुरदरी दाढ़ी जिसमें काफी मेहनत लगी, लेकिन अक्षय ने इस पूरी प्रक्रिया में हमेशा धैर्य रखा।”

आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे से अब तक निर्माताओं ने 3 पोस्टर जारी किए हैं, जो उनके खतरनाक रूप की एक झलक दिखाते हैं। वही इन सभी रिलीज किये गए पोस्टर्स से मेकर्स ने दर्शकों की एक्ससाइटमेंट लेवल को दुगुना कर दिया हैं। ऐसे में अब दर्शक भी उनके फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार को एक खलनायक किरदार में देखने के लिए बेहद उत्सुक है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगे। ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए तैयार है!











