सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही चली जा रही है। एक्ट्रेस शहनाज गिल का चुलबुला अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आता है। यहाँ तक की सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शहनाज गिल की काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। एक्ट्रेस एंड सिंगर शहनाज गिल के फैंस ने उनके करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी पसंद किया। बता दे कि शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात सलमान खान के शो बिग बॉस 13 पर ही हुई थी और तभी से दोनों दोस्त बने गए। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने शहनाज को अंदर तक तोड़ दिया। हाल ही में शहनाज गिल को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) द्वारा होस्ट किए गए एक फिटनेस चैट शो में सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए देखा गया।
आपको बता दे कि पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फिटनेस चैट शो की गेस्ट लिस्ट में अपनी जगह बनाई। हाल ही में इस शो से जुड़ा रक प्रोमो रिलीज हुस जिसमे एक्ट्रेस शहनाज को मेन्टल हेल्थ के बारे में बात करते हुए देखा गया और तभी उन्होंने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के नाम को मेंशन भी किया। उन्होंने कहा, ‘सिद्धार्थ मुझे हेमशा हंसते हुए देखना चाहता था।’आपको बता दे कि इस प्रोमो में एक्ट्रेस शहनाज के अलावा शमिता शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, मसाबा गुप्ता, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस भी मौजूद थीं।

वही आपको बता दे कि शहनाज गिल ने अपने दिवंगत दोस्त और कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस सीजन 15 के फिनाले में श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान शो में शहनाज गिल और सलमान खान दोनों इमोशनल हुए। बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया था। इस शो को करने के बाद कई इवेंट्स में शहनाज और सिद्धार्थ को एक साथ देखा गया। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज और सिद्धार्थ एक साथ कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आए। आपको बता दे कि बीते साल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ था।










