एंड टीवी काे सबका फेवरेट और कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो के हर किरदार की अपनी अलग फैन फॉलोविंग हैं। पिछले दिनों खबरें थी कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल में नए अनीता भाभी की एंट्री होगी। वही अब इस सीरियल से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया गया हैं। इस सीरियल में टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्त (Vidisha Shrivastava) की झलक दिखा दी है जोकि इस सीरियल में अनीता भाभी के किरदार में नजर आएंगी। वैसे आपको बता दे कि सीरियल भाभी जी घर पर हैं यह पिछले 7 साल से लोगों का पंसदीदा शो बना हुआ है। सीरियल से सामने आए इस दमदार प्रोमो में विदिशा श्रीवास्तव की अनीता भाभी (Anita Bhabhi) के रूप में ग्रैंड एंट्री देखते ही बन रही है। भाभी जी घर पर हैं के नए प्रोमो को देखने के बाद लोगों का मिला-जुला रिएक्शन सामने आ रहा है।
सीरियल के इस नए प्रोमो देखने के बाद कुछ लोग गोरी मैम के रूप में विदिशा को देखने के लिए एक्साइटेड हैं और उनका मानना है कि अब भाभी जी घर पर है देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। इतना ही नहीं शो का प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘शो के मेकर्स ने पहली बार कुछ अच्छा काम किया है…अब मजा डबल होगा।’ तो वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘सौम्या टंडन से बेहतर इस रोल को कोई भी नहीं निभा सकता है।’ हालांकि ऐसे कई केमन्ट्स सामने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में काफी इम्पोर्टेन्ट रोल पालय कारक सबका दिल जीता था। अब एक बार फिर अनीता भाभी बनकर विदीधा दर्शकों पर क्या जादू बिखेरती हैं यह देखने वाली बात होगी। वैसे आपको बता दे कि विदिशा श्रीवास्तव ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि ‘वह अनीता भाभी के रोल को निभाने के लिए काफी एक्ससाइटेड हैं लेकिन थोड़ी नर्वस भी हैं। एक्ट्रेस विदिशा का कहना है कि यह रोल निभाना काफी चैलेंजिंग है। इसी के साथ ही ऐसी खबरें भी सामने आई है कि नेहा पेंडसे की तरह ही विदिशा श्रीवास्तव भी एक एपिसोड के लिए 55 हजार रुपये चार्ज करने वाली हैं।










