साउथ सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि आपको बता दे कि आदिपुरुष पहले इसी साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के रिलीज के डिले के पीछे की वजह फिल्म में वीएफएक्स का काम पूरा नहीं हुआ है बताया गया। वैसे यह कोई पहली फिल्म नहीं हैं जिसका रिलीज उसके वीएफएक्स की वजह से टाल दिया हो | इससे पहले भी कई फिल्मों को अपने वीएफएक्स की वजह से रिलीज डेट को टालना पड़ा। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारें में….
आदिपुरुष (Adipurush)
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बताकर हर किसी को चौंका दिया हैं। आपको बता दे कि प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 12 जनवरी को रिलीज होगी। आपको बता दे कि फैंस को तो पहले यह समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ लेकिन बाद में पता चला कि इसके पीछे वीएफएक्स कारण है।

लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बेहद एक्ससाइटेड हैं। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म के वीएफएक्स के अधूरे काम की वजह से इसकी रिलीज पर फ़िलहाल रोक लगा दी गई हैं। बता दे कि यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर और मोना सिंह भी 3 इडिट्स के बाद एक साथ नजर आएंगी।
ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)
बॉलीवुड की फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म ब्रम्हास्त्र को लेकर भी कुछ यही हाल हैं | इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर के पास कुछ शक्तियां होंगी, जिसे वीएफएक्स की मदद से ही दिखाया जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे।

राधे श्याम (Radhe Shyam)
वही बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम में प्रभास करीब 10 साल बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। राधे श्याम फिल्म का ट्रेलर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि इसमें कितने ग्राफिक्स इस्तेमाल किए गए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े फीमेल लीड मे हैं।

साहो (Saaho)
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहू साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी वीएफएक्स की वजह से देरी हुई थी।

2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 में ग्राफिक्स की तो भरमार थी और ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट में देरी होना तो लाजमी ही था।
![2.0 - Official Trailer [Hindi] | Rajinikanth | Akshay Kumar | A R Rahman | Shankar | Subaskaran - YouTube](https://i.ytimg.com/vi/_qOl_7qfPOM/maxresdefault.jpg)










