टेलीविज़न सीरियल में अक्सर जंग छिड़ी रहती हैं। मेकर्स अपने सीरियल को बेहतरीन बनाने के कोशिश में लगे रहते हैं। हर सीरियल की अपनी अलग फैन फॉलोविंग हैं। ऑडियंस भी अपने पसंदीदा सीरियल को देखने से नहीं चूकते हैं। वही अब ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने कुछ समय पहले ही साल 2022 के आठवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते भी लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहाँ नागिन 6 ने टीआरपी टॉप 10 में अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया वही इमली और गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल इस लिस्ट से बाहर हैं। आइए जानते हैं इस बार किस सीरियल ने मारी बाजी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
हर बार की तरह इस बार भी सबका फेवरेट सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस शो को इस हफ्ते भी नंबर वन का ताज मिल गया है।

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)
वही मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने इस हफ्ते सीरियल ‘अनुपमा’ को पछाड़ते हुए नंबर 2 पर अपनी पोजीशन बनाई।

अनुपमा (Anupamaa)
स्टार प्लस का फेवरेट शो अनुपमा इस बार अपना जादू दर्शकों पर बिखेरने में नाकामयाब रहा। बता दे कि रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ इस हफ्ते नंबर 3 पर खिसक गया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
वही स्टार प्लस का दूसरा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बता दे कि बीते हफ्ते की तरह इस बार भी यह शो नंबर 4 पर अपनी पकड़ बनाए रखा हैं। वैसे अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी ऑडियंस को पसंद आ रही हैं।

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
ज़ी टीवी का सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ इस बार एक नंबर आगे खिसक गया हैं। बीते हफ्ते यह शो नंबर 6 पर था। लेकिन इस बार सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ नंबर 5 पर आ गया है।

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
वही ज़ी टीवी का दूसरा सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की रेटिंग में इस बार गिरावट दर्ज की गई है। यह शो पहले नंबर 5 पर था मगर अब यह खिसककर नंबर 6 पर आ चुका है। शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा के जाने के बाद शो की हालत खराब होती चली जा रही है।

नागिन 6 (Naagin 6)
एकता कपूर का सुपर नेचुरल शो नागिन 6 अब इस लिस्ट में अपनी जगह बनाते हुए दिख रहा हैं। पिछले बार यह शो दसवें नंबर पर था। मगर इस हफ्ते नागिन 6 ने 7वीं पोजिशन हासिल की है।

इंडिया गॉट टैलेंट (India’s Got Talent)
‘नागिन 6’ की तरह ही ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ ने भी टीआरपी लिस्ट में आख़िरकार अपना दबदबा बना रखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का शो इस बार नंबर 8 पर जमा हुआ है।

उडारियां (Udaariyaan)
वही सीरियल ‘उडारियां’ इस बार खिसककर निचे आ गया हैं। पिछले हफ्ते यह शो सांतवे पोजीशन पर था लेकिन इस बार सीरियल ‘उडारियां’ को नंबर 9 से ही काम चलाना पड़ रहा है।

भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi)
सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ की रेटिंग को इस हफ्ते भी उठाया नहीं जा सका। इस शो को इस बार दसवां स्थान मिला हैं।











