/टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय का रोमांटिक सॉन्ग ‘पूरी गल बात’ हुआ रिलीज, वीडियो हुआ वायरल
टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय का रोमांटिक सॉन्ग 'पूरी गल बात' हुआ रिलीज, वीडियो हुआ वायरल

टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय का रोमांटिक सॉन्ग ‘पूरी गल बात’ हुआ रिलीज, वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

बॉलीवुड के एक्शन स्टंट हीरो टाइगर श्रॉफ और नागिन फेम अदाकारा मौनी रॉय पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के लिए एक साथ आए हैं। इस वीडियो सॉन्ग के लिए फैंन्स बेहद एक्ससाइटेड भी थे। टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय का सॉन्ग वीडियो ‘पूरी गल बात’ अब रिलीज हो चुका हैं। यह एक पंजाबी गाना हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त देखने को मिल रही हैं। ‘पूरी गल बात’ गाने में टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय दोनों भी स्टार्स डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि पहले बार टाइगर श्रॉफ किसी पंजाबी गाने में नजर आ रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय का गाना ‘पूरी गल बात’ ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा हैं। आपको बता दे कि इस गाने को प्रेम और हरदीप ने गाया हैं | वही ख़ास बात यह हैं कि रणबीर सिंह ने अर्जुन के इंग्लिश एडिशन के साथ इस गाने को लिखा है। वही आपको बता दे कि इस गाने को राहुल शेट्टी और जुई वैद्य ने कोरियोग्राफ किया है। ‘पूरी गल बात’ इस गाने में टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। इस गाने को फैंन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। 

Mouni Roy all praise for Tiger Shroff's first Punjabi single 'Poori Gal Baat':  'His talent hits hard…' | Entertainment News,The Indian Express

वही अगर टाइगर श्रॉफ की वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी पास कई फिल्म हैं। इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। वही इसके बाद वह हीरोपंती 2 के लिए काम स्टार्ट करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतरिया दिखाई देंगी।