/मालविका अपने भाई अनुज को रातोंरात बनाएगी करोड़पति, किंजल होगी बेहोश
मालविका अपने भाई अनुज को रातोंरात बनाएगी करोड़पति, किंजल होगी बेहोश

मालविका अपने भाई अनुज को रातोंरात बनाएगी करोड़पति, किंजल होगी बेहोश

Spread the love

स्टारप्लस का नंबर वन सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में आए दिन कोई ना कोई नया ट्रैक आते रहता हैं। अब शो में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। `जैसे की सीरियल अनुपमा में अनुज से अनु ने अपने प्यार का इजहार किया है। जिसके बाद वह अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार भी हैं। अपने जन्मदिन पर अनुपमा शाह परिवार के सामने एक बड़ा ऐलान करने वाली है। बीते एपिसोड में हमने देखा की आधी रात को अनुज और शाह परिवार के लोग अनुपमा का बर्थडे मनाते हैं। सबका सरप्राइज देखकर अनुपमा बेहद खुश हो जाती हैं। 

वही पूरे परिवार के साथ अनुपमा अपना बर्थडे केक कट करती हैं। वही अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाका होनेवाला हैं। शाह परिवार अनुपमा के बर्थडे के लिए शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुज शाह हाउस पोहच जाएगा। उसे देख बा और वनराज के तन-बदन में आग लगेगी। वही अपने बर्थडे की एक्ससाइटमेंट अनुपमा की सांतवे आसमान पर होती हैं। लेकिन वनराज हमेशा की तरह अनुपमा के पीछे पड़ जाता है। वनराज अनुपमा को शाह परिवार के दरवाजे पर ही रोक लेगा। वही एक बार फिर वनराज अनुपमा की बेइज्जती करने की कोशिश करेगा। 


लेकिन इस बार अनुपमा वनराज को अपनी खुशियां तबाह करने का एक भी मौक़ा नहीं देगी। बिना देरी किए ही अनुपमा वनराज की इंसल्ट कर देगी। इतना ही नहीं बल्कि अनुपमा वनराज को लूजर बताएगी। अनुपमा दावा करेगी कि दुनिया में वनराज से ज्यादा घटिया इंसान कोई हो ही नहीं सकता। यह सुनकर वनराज के कान खड़े हो जाते है और वह तिलमिला जाता हैं। लेकिन वही दूसरी ओर किंजल बेहोश होकर गिर जाएगी। ऐसे में शाह परिवार में हड़कंप मच जाता हैं। 


शाह परिवार को किंजल के प्रेगनेंसी के बारें में पता चलेगा। ऐसे में सभी नन्हे मेहमान की आने की ख़ुशी में जश्न मनाएंगे। वही अनुपमा और तोषु, किंजल का ख्याल रखेंगे। अपने जन्मदिन पर ख़ुशी के मारे अनुपमा जमकर डांस करेगी। ऐसे में अनुपमा डांस करते हुए सबको बताएगी कि वो जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली है। इस दौरान अनुपमा इस बात का खुलासा करेगी कि वह अनुज के साथ शादी करने वाली है। अनुपमा की इस बात को सुनते है सब हैरत में पद जाएंगे। वही दूसरी तरफ मालविका को अपनी गलती का एहसास होगा कि उसने अपने भाई अनुज के साथ बहुत गलत किया हैं। जिसके बाद मालविका अपनी गलती सुधारने की कोशिश करेगी।