बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में आती है जो अक्सर अपने स्ट्रैट फॉरवर्ड नेचर की वजह से सुर्खियों में रहती है। कंगना रनौत किसी को भी लताड़ने से कभी नहीं चुकती हैं। चाहे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कोई बड़े हस्ती क्यों ना हो लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी ना किसी को अपने तीखे बानों का निशाना बनाती ही रहती हैं। कंगना रनौत ने बीते दिनों राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय पेश की है। लेकिन इसी बिच कंगना रनौत की एक हरकत ने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया हैं। आपको बता दे कि एक्ट्रेस कंगना ने हालही में आलिया भट्ट की रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी देखी है, जिसके बाद अभिनेत्री ने आलिया की तारीफ की।
कंगना रनौत के इस हरकत ने हर किसी को चौंका दिया हैं। दरसअल एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का बिना नाम लिए इस फिल्म की तारीफों के पल बांध दिए हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि, ‘सोचा नहीं था कि मूवी माफिया कुछ अच्छा काम करेंगे। अदाकारा ने अपने लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा कि, कभी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म माफिया इस अवसर पर उठेंगे और कुछ अच्छा करेगा। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम पूरी तरह उनकी तारीफ करते हैं और सर्वश्रेष्ठ की आशा करते हैं।’
आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत अदाकारा आलिया भट्ट और उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की काफी आलोचना की थी। वैसे फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रूपए की कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है। जिसमे आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज और सीमा पाहवा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए हैं।










