टीवी का मशहूर सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ इन दिनों खूब चर्चा में है। यह शो ऑडियंस के बीच काफी फेमस है। वही इस शो में नजर आनेवाले स्टार्स भी पब्लिक के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में बीते दिनों खबरें आई थी कि सीरियल भाभीजी घर पर हैं से टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे से किनारा कर लिया है। इस शो को उन्होंने हमेशा हमेशा के लिए टाटा-टाटा बाय-बॉय कर दिया है।
जिसके बाद फैंस भी इस बात को लेकर काफी उत्सुक थे कि नेहा पेंडसे के बाद सीरियल भाभीजी घर पर हैं में कौनसी अदाकारा गोरी मैम के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में आपको बता दे कि अब सीरियल को नई भाभी मिल गयी है। इस सीरियल में अनिता भाभी का किरदार एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव निभानेवाली हैं। वैसे आपको बता दे कि अनिता भाभी के किरदार में नई एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।




असल जिंदगी में विदिशा की हॉट तस्वीर देख कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट्स में विदिशा कमाल की दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक के कारण भी चर्चाओं में रह चुकी है। अब देखना इंटरेस्टिंग होगा कि इस सीरियल में यह क्या जादू बिखेरती हैं।













