बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज से कंगना रनौत चर्चाओं में रहती हैं। वही अब एक्ट्रेस अपने शो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी रियलिटी टेलीविजन सीरीज लॉक अप (Lock Upp) के लिए पूरी तरह तैयार है। वही अब एक्ट्रेस ने इसका धमाकेदार ट्रेलर भी फैंन्स के साथ शेयर किया है। इस शो के ट्रेलर को देखकर यह साफ लगता हैं कि इसमें शामिल होनेवाले कंटेरस्टेंट को उनका खूब टॉर्चर सहना पड़ेगा। वही बता दे कि एक्ट्रेस कंगना शो को होस्ट करती नजर आएंगी जहां विवादास्पद हस्तियां जेल में बंद होगी। कंगना ने इस शो को ट्रेलर में कई खुलासे किये हैं।
लॉक अप के इस दमदार ट्रेलर में एक्ट्रेस कंगना रनौत गोल्डन कलर का स्टनिंग आउटफिट पहने जेल की कोठरियों के सामने चलती हुईं दिखाई दे रही हैं। वही इस ट्रेलर में अदाकारा हाथ में जेलर की तरह एक डंडा थामे नजर आ रही हैं। इसमें वह कहती हैं कि शो में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक ‘बुरा सपना’ होनेवाला हैं। यहां कंटेस्टेंट्स को सिर्फ जरुरत की ही सामान दी जाएगी इसके अलावा यहां उन्हें तकलीफ भी दी जाएगी। वही जब कंगना ऐसा बोलती हैं तो बैकग्राउंड में लोग पीटते हुए नजर सुनाई दे रहे हैं।
कंगना का यह भी कहना है कि कंटेस्टेंट्स को सबके सामने कपड़े बदलने होंगे और ऐसा इसीलिए क्योंकि कई कंटेस्टेंट को सबके सामने कपड़े बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस शो में सेलेब्रिटीज को भी एलिमिनेशन से सुरक्षित रखने के लिए अपने सीक्रेट्स सबके साथ शेयर करने होंगे। जिसमें कई चौंकानेवाले राज सामने आनेवाले हैं। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।










